फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक की टक्कर लगने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। महरौली गांव निवासी बुजुर्ग की शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी दयाराम (71) शुक्रवार सुबह भैंस चराने के लिए गांव से निकले थे। गांव से कुछ दूर पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दयाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें