फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मिक्सर मशीन के नीचे दबकर वृद्ध की मौत

Sun, 21 Dec 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। ढलाई के लिए ले जाते समय शनिवार दोपहर मिक्सर मशीन के पलटने से उसके नीचे दबकर एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




लखनऊ-गोंडा मार्ग पर गोंडा-बहराइच की सीमा पर स्थित अलीनगर गांव के पास सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर के पीछे लगी मिक्सर मशीन का दाहिना पहिया अचानक निकल गया। इससे मिक्सर मशीन पलट गई और ट्रैक्टर के पीछे बैठे गोंडा के ग्राम गनवलिया मजरा बछलनपुरवा निवासी जमालू (60) उसी के नीचे दब गए।


आसपास के लोगों ने दौड़कर मिक्सर मशीन को हटाकर उन्हें नीचे से निकाला लेकिन तब तक जमालू की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक छत की ढलाई के काम के लिए जमालू मिक्सर मशीन किराए पर लेने गए थे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें