सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
शिवपुर/खैरीघाट। बेहड़ा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।
बेहड़ा गांव निवासी भगत सिंह (75) बृहस्पतिवार को किसी कार्य से बाजार गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान इमामगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर खड़े ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।