फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच के तहसील सदर में धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है। मंगलवार से सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे मांगों को पूरा नहीं किए जाने के कारण लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह व जिला मंत्री त्रियुगीनरायण शुक्ला की अगुवाई में जिले की छह तहसीलों में लेखपालों की ओर से धरना-प्रदर्शन मंगलवार से शुरू कर दिया गया। आंदोलन के तहत सदर तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने प्रदर्शन किया।
तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं को लेकर सरकार ने जल्द ही निर्णय लेने की बात कही थी। मगर दो साल बीतने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि लेखपालों की मांग अगर पूरी नहीं की गई तो 13 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कोषाध्यक्ष राजकिशोर शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, मंशाराम, विजयराज वर्मा, विमल तिवारी, रचना यादव आदि मौजूद रहे। लेखपालों ने कैसरगंज, मोतीपुर, पयागपुर, महसी, नानपारा में भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें