फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पीईटी के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए, मजिस्ट्रेट नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा की निगरानी और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पांडेय ने केंद्रवार स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
आठ परीक्षा केंद्रों में आजाद इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय होंगे। यहां बीईओ मुख्यालय को स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एसडीएम नानपारा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार, किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना और महाराज सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. श्री प्रकाश गुप्ता को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या मधु यादव और तारा महिला इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्या संगीता भारती को जिम्मेदारी दी गई है। वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जसवंत सिंह केंद्र व्यवस्थापक होंगे। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें