फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जियो टैगिंग में जिले के आठ विभाग फिसड्डी

Wed, 23 Jul 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में पौधरोपण अभियान के साथ ही रोपित पौधों की जियो टैगिंग भी कराई जा रही है। अब तक आठ विभाग ऐसे हैं जिनके माध्यम से अब तक किसी पौधे की जियो टैगिंग नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पौधरोपण का जन आंदोलन भी शुरू किया गया है। जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से लाखों पौधे रोपित कराए जा चुके हैं। वहीं पौधों की स्थिति पर निगरानी रखने के साथ ही संबंधित की जिम्मेदारियां तय करने के लिए रोपित पौध व संबंधित स्थल की जियो टैगिंग भी कराई जा रहा है। किंतु जिले के पशुपालन विभाग, उद्योग, माध्यमिक शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, रक्षा विभाग व उद्यान विभाग ने अब तक जियो टैगिंग नहीं करवाई है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने संबंधित विभागों को जल्द सभी पौधों व स्थलों की जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पौधों के जियो टैगिंग का उद्देश्य उनके यथा स्थिति की जानकारी लेना होता है। शीघ्र ही सभी पौधों व स्थलों की जियो टैगिंग करा ली जाएगी।- धनराज मीणा, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें