फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला फूंका

विज्ञापन
अ​खिलेश और राहुल का पुतला फूंकतीं भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अ​खिलेश और राहुल का पुतला फूंकतीं भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
रिसिया। मंडल के जौहरा ग्राम में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को आक्रोश मार्च निकालकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारी महिलाएं नारी शक्ति वंदन विधेयक के संसद में पारित न होने की जिम्मेदारी इन्हीं दो नेताओं पर डाल रही थीं। इस जन आक्रोश महिला पदयात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जैसवाल रहे। संचालन हेमंत वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सपा और कांग्रेस महिलाओं की विरोधी हैं। भाजपा महिलाओं की असली हितैषी पार्टी है। इस मौके पर महिला मोर्चा की इंदु लता, मंजू गुप्ता, रिसिया मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजपा नेता डाॅ. राजू निगम, प्रेम वर्मा तथा जिला जीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें