फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को खोजने निकले पिता की मौत, चाचा घायल

Tue, 08 Sep 2015 10:56 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से अचानक लापता हुए बेटे को खोजने निकले पिता और चाचा मंगलवार को हादसे का शिकार हो गए। बहराइच गोंडा मार्ग पर पैतोरा मोड़ के पास गोंडा की ओर से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में किशोर के पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर को कब्जे में लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक फरार है।
विज्ञापन

विकासखंड के पड़री गांव निवासी कल्पवृक्ष मौर्य (45) का बेटा रामू (12) सोमवार शाम अचानक घर से लापता हो गया था। रिश्तेदारी  में खोजबीन के बावजूद बेटे का पता नहीं लगा। इस पर आसपास के बाजारों में बेटे की तलाश शुरू की गई। बेटे की तलाश में कल्पवृक्ष अपने भाई रामचंदर (42) के साथ सोमवार रात पयागपुर बाजार आए। यहां भूपगंज, बस अड्डा बाजार और रेलवे स्टेशन पर छानबीन की लेकिन बेटे का पता नहीं चल सका।

मायूस पिता और चाचा देर रात बाइक से घर लौटने लगे। दोनों जब बहराइच-गोंडा मार्ग पर पैंतोरामोड़ पर पहुंचे तभी गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों भाई 30 मीटर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


चीख सुनकर लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को रुकवा लिया लेकिन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय सिंह ने एंबुलेंस से दोनों भाइयों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही कल्पवृक्ष ने दम तोड़ दिया। रामचंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।


थानाध्यक्ष का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में लिया गया है। कल्पवृक्ष के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें