फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्यार में रुकावट बनने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी किसान की हत्या

Sat, 04 May 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी(बहराइच)। जैतापुर छतरपुर नहर साइफन के पास बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों को किसान रघुनंदन प्रसाद यादव उर्फ हेतू का शव मिला था। सूचना पर एसपी, फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी महिला गुड्डी देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी गुड्डी देवी ने बताया कि उसके पिछले कई वर्षों से रघुनंदन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ समय से उसका क्षेत्र निवासी जैतेपुर निवासी 26 वर्षीय युवक राहुल से प्रेम प्रसंग चलने लगा था। इसकी भनक रघुनंदन को लग गई थी और इसके चलते उनका झगड़ा होता था। उसने अपने दूसरे प्रेमी राहुल के साथ मिलकर उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। बुधवार को छतरपुर टौला में आयोजित मुंडन कार्यक्रम और भजन संध्या में नाच गाने के बाद गुड्डी देवी व रघुनंदन ने साथ में शराब पी। इसके बाद गुड्डी ने अपने दूसरे प्रेमी राहुल को बुलाकर रास्ते में छतरपुरवा नगर साइफन के पास रघुनंदन से मारपीट कर उसकी शर्ट से गला दबाकर हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष बौंडी अंजनी कुमार राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग में रुकावट के चलते महिला ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही दूसरे हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें