फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सूखे पड़े अमृत सरोवर और तालाब

Sat, 04 May 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेजवापुर के ग्राम पंचायत नहकटिया में सूखा पड़ा अमृत सरोवर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहराइच। अप्रैल माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी ने तराई में दस्तक दे दी थी। वहीं अप्रैल में ही तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। इसका सीधा असर जल स्रोतों पर देखने को मिला है। तेज चिलचिलाती धूप से जिले के सैकड़ों तालाब सूख गए हैं और धूल उड़ रही है। इससे पशु पक्षियों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। आलम ये है को 20 से 30 लाख खर्च कर बनाए गए अमृत सरोवर भी जल स्रोतों से कॉनेक्टिविटी न होने से सुख गए हैं। इससे जल संरक्षण के दावों पर पलीता लग रहा है। वहीं जिम्मेदार इनमें पानी भरवाने को लेकर भी उदासीन दिख रहे हैं।
विज्ञापन


तेजवापुर : तालाब बना बच्चों का खेल मैदान
मनरेगा योजना के तहत तेजवापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढोढायल तालाब की खोदाई की गई थी। लेकिन इन दिनों यहां धूल उड़ रही है। तालाब में एक बूंद पानी नहीं है और पशु पक्षी प्यास से व्याकुल हो रहे है। आलम यह है की बच्चे इसमें क्रिकेट से लेकर अन्य खेल खेल रहे हैं। ग्राम प्रधान हरिद्वार पाल ने बताया कि ग्राम पंचायत ढोढायल में अभी तक अमृत सरोवर का निर्माण नहीं कराया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत नकटिया में बना अमृत सरोवर भी सुखा पड़ा है। पंचायत सचिव अविनाश शर्मा ने बताया कि अमृत सरोवर निर्माणाधीन है। ग्राम पंचायत चेतरा स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अमृत सरोवर का निर्माण 29.66 लाख रुपये से कराया गया है। यहां भी पानी तलहटी में रहा।



विशेश्वरगंज : सूखा पड़ा 20 लाख से निर्मित अमृत सरोवर
विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत बड़गांव में स्थित बांकेश्वरी तालाब को मनरेगा योजना से अमृत सरोवर के रूप में विकसित करवाया गया था। इस पर 20.78 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन एक एकड़ में फैले इस सरोवर में एक बूंद भी पानी नहीं है। ग्रामीण मलखान सिंह, पिंकू, देशराज, कोयले, शिवम, जिम्मी, गुरबख्श, अनिल कुमार, विकास, शिवकुमार, ननके, झब्बर, जोखू, संते, सुरेश, बबलू सहित दर्जनों लोगों ने अमृत सरोवर में पानी भरवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी ने बताया की क्षेत्र में कुल 21 अमृतसर सरोवर हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सरोवरों व तालाबों में पंपिंग सेट के माध्यम से पानी भरवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।


अगैय्या : पानी के लिए भटक रहे बेजुबान
विकासखंड बलहा के भोपतपुर बेलवा स्थित तालाब सुख गया है। इसके चलते बेजुबान पशु पानी के लिए भटक रहे हैं। गर्मी का आलम ये है की हाडा बसाहरी, तुलसीपुर, अगैय्या, प्रेम नगर, मधुबन आदि के भी तालाब सूख गए हैं।


सरोवरों में भरवाया जाएगा पानी
सभी अमृत सरोवरों में पानी भरवाया जाएगा। ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। पंपिंग सेटों के सहारे जलापूर्ति करवाई जाएगी। -केडी गोस्वामी, डीसी मनरेगा

तेजवापुर के ग्राम पंचायत नहकटिया में सूखा पड़ा अमृत सरोवर। - फोटो : संवाद

तेजवापुर के ग्राम पंचायत नहकटिया में सूखा पड़ा अमृत सरोवर। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें