फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich : नशे में धुत ड्राइवर ने किया बहराइच के सांसद की गाड़ी पलटने का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

इसी दौरान एक नशेड़ी ड्राइवर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास किया। सांसद के ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशेड़ी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद खड़ी पेवर मशीन और मौजूद सांसद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिहीपुरवा में बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड मंगलवार की रात लगभग 10 बजे लौकाही स्थित एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का रहे थे। इसी दौरान एक नशेड़ी ड्राइवर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारने का प्रयास किया। सांसद के ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशेड़ी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड मंगलवार की रात मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित लौकही गांव में एक मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने जा रहे थे। दरोगापुरवा से आगे गोपिया नहर मोड़ पर सांसद को बीच सड़क डामर रोड बनाने वाली पेवर मशीन खड़ी मिली। वहीं पेवर मशीन का ड्राइवर और उसके साथ मौजूद चार पांच अन्य लोग नशे में धुत्त मिले। रास्ता बंद होने के चलते सांसद के ड्राइवर ने हार्न बजाकर गाड़ी निकालने का प्रयास किया। 

इसी दौरान पेवर मशीन के ड्राइवर ने मशीन के पार्ट को दोनो तरफ फैला दिया जिससे सांसद की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटने से बची। अचानक हुई इस घटना से हक्का-बक्का सांसद वाहन से नीचे उतरे और ड्राइवर को समझाने का प्रयास किया। इस पर भड़के ड्राइवर और उसके साथी सांसद के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद सांसद ने मोतीपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेवर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके अन्य साथी भाग गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें