फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों को बचाना जरूरी

Tue, 06 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की ओर से उप जिलाधिकारी सदर के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष एवं ट्रस्टी सदस्यों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों को बचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ऑक्सीजन के लिए 422 पेड़ों की आवश्यकता होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र, संजय सिंह, विजय कुमार गौड़, आशीष सिंह, सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्राम पंचायत मुर्तिहा में प्रधान व सशस्त्र सीमा बल ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रधान श्रीप्रसाद गौतम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन ठीक न होने के कारण प्रकृति विकराल रूप दिखा रही है।
इसलिए सभी अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें। मोतीपुर गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बैग वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अजय वर्मा ने की। इस अवसर पर मोहम्मद रशीद, रमेश चंद्रा, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. प्रज्ञा सिंह, रामचंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, धर्मराज, विजय, बांकेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें