बहराइच। जनपद गोंडा के कर्नलगंज बाजार निवासी मोहम्मद फरीद के खिलाफ 2023 जुलाई माह में तीन किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सोमवार को अभियुक्त के अधिवक्ता की ओर से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार गौतम की कोर्ट पर जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी। जमानत याचिका पर शासकीय अधिवक्ता व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अभियुक्त की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।