फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से कोचिंग संचालक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र निवासी निजी कोचिंग संचालक को सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर कोटिया निवासी दिनेश अवस्थी (55) का कोतवाली नगर के घसियारीपुर में भी मकान है। वह निजी कोचिंग सेंटर चलाते थे। सोमवार को वह किसी कार्य से बाइक से पैतृक घर शंकरपुर कोटिया जा रहे थे। इस दौरान रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा हाईवे पर तुलसीपुर मोड़ के आगे धर्मनपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिनेश को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई अनूप अवस्था ने बताया कि दिनेश का एक बेटा गौरव इंजीनियर व एक बेटा अभिनव चिकित्सक है। दोनों को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया था। तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें