फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बूंदाबांदी में बदली रिमझिम बारिश, अनाज के साथ सब्जी की फसलों को भी नुकसान

विज्ञापन
विशेश्वरगंज क्षेत्र में बारिश व तेज हवाओं से गिरी फसल। - फोटो : विशेश्वरगंज क्षेत्र में बारिश व तेज हवाओं से गिरी फसल।
विज्ञापन
बहराइच। तराई क्षेत्र इन दिनों बेमौसम बारिश की चपेट में है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं शुक्रवार को सुबह शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बेमौसम बारिश ने धान, उड़द मक्का जैसी फसलों को नुकसान पहुंचाया है वहीं सब्जी की लता वर्गीय फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। तराई क्षेत्र में इस सप्ताह के चार दिन बारिश में बीते। सोमवार को आसमान में बादल छाए तो मंगलवार को बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बारिश का कारण समुद्र के तटवर्ती इलाके में आने वाले चक्रवर्ती तूफान का असर बताया है। इस बारिश ने धान की खेतों में कटी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके अतिरिक्त लतावर्गीय अनाज जैसे उड़द, मूंग तथा सब्जी में कद्दू, लौकी, तरोई जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विशेश्वरगंज क्षेत्र में भी इस बेमौसम बारिश ने किसानों को काफी परेशान किया। शेखापुर ग्राम पंचायत के किसान राजकिशोर सिंह, वीर बहादुर सिंह, लल्ले सिंह, भल्लू सिंह, राजा भैया, सुनील सिंह, बैजनाथ सिंह, रघुनाथ सिंह, सूरज सिंह, अमरदीप सिंह, प्रदीप सिंह, मुनीजर सिंह, नितीश सिंह, सनी सिंह, नीरज सिंह, बघेल सिंह, दूधनाथ सिंह, कनछेद सिंह, इंद्रजीत सिंह, पिंटू सिंह, विनोद सिंह, नागेंद्र मिश्रा, बृजकिशोर ने कहा कि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और हमने इसे काटकर खेत में डाल दिया था। अब इस बारिश ने सब बर्बाद कर दिया है। किसानों का कहना है कि धान की यह फसल उनकी मुख्य पूंजी होती है। इस भारी क्षति से उन्हें अगले बुवाई सत्र के लिए पूंजी की कमी का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें