फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, दबकर चालक की मौत

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर/फखरपुर (बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन


बौंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया के मजरा अहिरनपुरवा निवासी अमित कुमार यादव (23) ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लेकर बुधवार को फखरपुर क्षेत्र स्थित पारले चीनी मिल गया था। गन्ने की तौल कराने के बाद देर रात अमित ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर घर लौट रहा था।
इसी दौरान हाथीचक गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अमित को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बौंडी थाना प्रभारी अंजनि कुमार राय ने बताया कि यह हादसा दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान देर रात 11:30 बजे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें