रिसिया(बहराइच)। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने पति, सास, ससुर व ननद पर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को मां के साथ थाने पहुंची महिला का कहना है कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। अभी तक वह मां नहीं बन सकी। महिला का आरोप है कि पिछले दिनों उसके गर्भवती होने की जानकारी से नाराज पति ने गर्भपात करवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर बुधवार की रात बहाने से उसे दवा पिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। थाना प्रभारी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पति दुर्गेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।