फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 72 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

Sat, 27 Jan 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन सभागार में शनिवार को हुई जिला पंचायत की बैठक में पंचम राज्य वित्त आयोग के साथ कई योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके बाद करीब 72 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही जिला पंचायत के कर से दिव्यांगों, निराश्रित महिलाओं व छोटे कारोबारियों को मुक्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में पंचम राज्य वित्त आयोग, वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनटाइड फंड की अनुपूरक कार्ययोजना, वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना को पेश किया गया। इसके साथ ही विभव कर की प्रस्तावित कर सूची, शासन से प्राप्त विभिन्न याचिकाओं, नियमों, आश्वासन समिति आदि पर चर्चा कर उन्हें सहमति दी गई।
बैठक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से प्रस्तावित 16 मार्गों व मनरेगा के वर्ष 2024-25 के श्रम बजट को मंजूरी दी गई। अपर मुख्य अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र बहादुर ने बताया कि सम्पत्ति व विभव मद में प्रस्तावित कर से दिव्यांग, निराश्रित महिलाओं व छोटे कारोबारियों को मुक्त रखा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 72 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृत मिली है। बैठक में विभिन्न योजनाओं को लेकर अधिकारियों ने जानकारी दी। कुछ सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सुनवाई न होने की बात कहते हुए विरोध भी जताया। बैठक में सीडीओ राम्या आर, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, पीडी राजकुमार, डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम कमला शंकर, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें