गंगवाल बाजार में नालियां चोक होने से सड़क पर कुछ इस तरह है जल भराव।
विशेश्वरगंज। गंगवल बाजार में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी मुन्नालाल वर्मा कई महीनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। नियमित सफाई न होने से बाजार की नालियां चोक हो गई हैं। गंगवल निवासी प्रमोद सोनी, युगलेश सोनी और अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों से तत्काल सफाई कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद जिद्दिर ने कहा कि ग्राम पंचायत निजी मजदूर लगाकर नालियों की सफाई कराती है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा का क्षेत्र बड़ा होने से सभी मजरों में एक साथ सफाई संभव नहीं है। एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि सफाई कर्मी नियमित नहीं आता, तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।