बहराइच। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बुधवार को 20 दरोगा समेत कुल 23 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को शीघ्र ही अपने नए तैनाती स्थल पर प्रभार ग्रहण करने के आदेश दिए। दरोगा सत्यवान पाल कैसरगंज, साहब यादव पयागपुर, शनीलाल पासवान मोतीपुर, राजेश भारती विशेश्वरगंज, जुगुल तिवारी कोतवाली नानपारा, राजेंद्र यादव हुजूरपुर, द्विजय यादव खैरीघाट, जयप्रकाश मोतीपुर, रविंद्र राम यातायात शाखा, चंद्रिका यादव व आनंद कुमार रिसिया, घनश्याम यादव बौंडी और शेखराम वर्मा न्यायालय सुरक्षा भेजे गए। योगेश्वर यादव मटेरा से कोतवाली नानपारा, अमित राय रिसिया, राकेश कुमार यादव फखरपुर, अश्विनी कुमार पांडेय रिजर्व सेल, राजनारायण त्रिपाठी फखरपुर से कोतवाली नानपारा, आनंद प्रताप सिंह कोतवाली नगर और रामचंद्र न्यायालय सुरक्षा स्थानांतरित हुए। मुख्य आरक्षी संजीव कुमार नायक रिजर्व सेल, विजय यादव कोतवाली नानपारा और आरक्षी सौहार्द विक्रम सिंह चुनाव सेल में तैनात किए गए।