फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ईदगाह पुरवा में तेंदुए के हमले में गधे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट की सुजौली रेंज में तेंदुए के हमले थम नहीं रहे हैं। क्षेत्र के आनंदनगर में सोमवार रात बालक की जान लेने के दूसरे दिन ईदगाह पुरवा गांव में मंगलवार देर शाम तेंदुए ने नूर आलम के घर के बाहर बंधे गधे पर हमला कर उसे मार डाला। सूचना पर वन दारोगा अनिल पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के निरीक्षण और पंजों के निशान के आधार पर वन विभाग ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को रात में अकेले बाहर न निकलने, मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी। उधर, निशानगाड़ा रेंज के पचासा और कतर्नियाघाट रेंज के आनंदनगर बरखड़िया गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। दोनों गांवों में प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। पचासा में तेंदुए के हमले में बालक घायल हुआ था, जबकि आनंदनगर बरखड़िया में नौ वर्षीय राजवीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हाथियों ने चार बीघा धान की फसल रौंदी

बिछिया। सुजौली रेंज के रमपुरवा बनकटी गांव में जंगली हाथियों ने मंगलवार रात किसान निशान सिंह उर्फ सुरजन सिंह के खेत में घुसकर करीब चार बीघा धान की फसल खाकर और रौंदकर नष्ट कर दी। सुबह खेत पहुंचे किसान को पूरी फसल जमीन पर गिरी मिली। सूचना पर सुजौली रेंज की वन टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने हाथियों की निगरानी के लिए गश्त बढ़ाने और फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें