फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्तों ने तीन वर्षीय बालिका को किया जख्मी

Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र खैरीघाट में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। बुधवार रात कुत्तों ने खंहरिया गांव निवासी तीन वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा निवासी गुड़िया अपनी बेटी आरती (03) के साथ खंहरिया स्थित अपने मायके आई हैं। बुधवार की रात वह आरती को लेकर खेत की तरफ गई थीं। खेत से लौटने के बाद वह पानी लेने के लिए जैसे ही घर में घुसीं, कुत्तों ने आरती पर हमला कर दिया और उसे खींच ले गए।

पानी लेकर बाहर आने पर घर के दूसरे बच्चों ने कुत्तों द्वारा खींचकर ले जाने की बात कही तो वह चीख पड़ीं और शोर मचाते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। सभी ने बालिका की तलाश शुरू की तो घर से थोड़ी दूरी पर आरती लहूलुहान हालत में रोती मिली।
विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले कुत्तों ने गांव निवासी दो वर्षीय सायमा को भी जख्मी कर दिया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


जल्द कुत्तों को पकड़वाया जाएगा
नगर पालिका परिषद नानपारा, नगर पंचायत रुपईडीहा, बीडीओ बलहा व वन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर उन्हें कुत्तों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

-अंबिका चौधरी, तहसीलदार, नानपारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें