कुत्ते के हमले में घायल हसरतुल।
- फोटो : कुत्ते के हमले में घायल हसरतुल।
चित्तौरा। रिसिया के बंगलाचक निवासी हसरतुन (60) पर बृहस्पतिवार दोपहर कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर जख्म आए हैं। हसरतुन अपने घर से निकल कर खेत की ओर गई थी। वह खेत में बैठकर पास ही चल रही गेंहू की फसल की कटाई कर रही अन्य महिलाओं से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने हमला कर दिया। खेतों में काम कर रहे लोग लाठी-डंडों के साथ दौड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख कुत्ता वहां से भाग गया, लेकिन तब तक हसरतुन के शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी हसरतुन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।