फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते ने पांच साल के बच्चे पर किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
 कुत्ते के हमले में घायल आदर्श।
विज्ञापन
चित्तौरा। रानीपुर के कारीडीह निवासी पांच वर्षीय बच्चे पर मंगलवार सुबह घर के सामने खेलते समय कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को नोंचकर लहूलुहान कर दिया। हमले में उसके चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर जख्म हो गए। परिजन घायल बच्चे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी आदर्श (5) मंगलवार सुबह स्थानीय बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते को हमला करते देख अन्य बच्चे डरकर अपने-अपने घरों की ओर भाग गए। आदर्श ने बचाव के लिए चीखना शुरू किया। उसकी आवाज सुनकर परिजन तत्काल बाहर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को भगाया। हालांकि तब तक कुत्ता आदर्श को बुरी तरह नोंच चुका था। परिजन उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने उपचार शुरू करते हुए उसे जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया है। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें