दिल्ली व लखनऊ से आए 13 लोगों की हुई जांच
बहराइच। महसी तहसील अंतर्गत गरेठी गुरुदत्तसिंह गांव के ठकुरन गरेठी गांव में 13 लोग दिल्ली व लखनऊ से आए हैं। इसकी जानकारी होने पर महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. नीरज मौर्य, डॉ. अफरोज गांव पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने गांव में आए 13 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. नीरज मौर्य ने बताया कि सभी की जांच की गई। सभी लोग स्वस्थ मिले। लेकिन एहतिआत के तौर पर सभी को घर पर ही रहने की बात कही गयी है।