फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से फखरपुर पहुंचे 30 लोग, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। मुंबई से वाहन से 30 लोग गुरुवार को फखरपुर पहुंचे। यहां पर पुलिस ने वाहन को रोक लिया। सभी को थाना लाया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उन सभी की जांच की। इनमें छह लोगों को होम आइसोलेट रहने के लिए शपथ भरवाया गया। इसके बाद सभी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र की बस से 30 लोग लखनऊ होते हुए फखरपुर पहुंचे। यहां पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाहन की जांच की तो उसमें कई लोग सवार मिले। इस पर प्रभारी निरीक्षक सभी को लेकर थाने पहुंच गए। मुंबई से 30 लोगों के आने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर चिकित्सकों की टीम सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रत्यूष सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
डॉ. प्रत्यूष ने बताया कि छह लोग मुंबई के भिवंडी बाजार में काम कर रहे थे। भिवंडी में कोरोना फैला है। ऐसे में छह लोगों को 14 दिन होम आइसोलेट के लिए शपथ पत्र भरवाया गया। इन सभी को 14 दिन घर पर रहने की सलाह दी गई। चिकित्सीय जांच के बाद सभी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें