फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की हालत नाजुक, चिकित्सकों की टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दो दिन पूर्व जिलाधिकारी शंभु कुमार कोरोना संक्रमित मिले थे। डीएम ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया था। लेकिन मंगलवार दोपहर बाद जिलाधिकारी को अपनी हालत कुछ खराब लगी। सिटी स्कैन व जांच के बाद सूचना मिलने पर चिकित्सकों की टीम उनके आवास पहुंची। सीएमओ ने बताया कि डीएम ने स्वयं को पीजीआई लखनऊ रेफर करवा लिया है। इसके लिए सीएमओ लखनऊ को पत्र लिखा गया है। हालांकि डीएम को राममनोहर लोहिया को भेजे सैंपल की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार की दो दिन पूर्व कोरोना जांच हुई थी। एंटीजन टेस्ट में जिलाधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इस पर डीएम ने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया था। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा था। मंगलवार दोपहर बाद जिलाधिकारी को अचानक कुछ तबियत खराब लगी। डीएम आवास के कर्मचारियों ने सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डीएम आवास पहुंची।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने डीएम के स्वास्थ्य की जांच की। डीएम का सिटी स्कैन किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग, फीवर ट्रैकिंग आदि की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा था। लेकिन डीएम ने स्वयं को लखनऊ रेफर करवा लिया है। लखनऊ के सीएमओ को पत्र लिखा गया है। जिलाधिकारी की स्थिति को देखते हुए डीएम आवास के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें