फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट में अफसरों की लगाई क्लास

विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों को जानकारी देते डीएम। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। हर सवाल का जवाब सरल ही होता है। बस उन्हें हल करने का तरीका सरल होना चाहिए। मन में सवाल हल करने की उत्सुकता ही सवालों के जवाब को सरल बना देती है। बस इसी उत्सुकता के साथ बच्चों को शिक्षा दी जाए और उनके अंदर यही उत्सुकता पैदा की जाए। जिससे वह सवालों का सामना करें न कि पीछे हटें। यह बातें डीएम ने अधिकारियों को अपनी ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग खत्म होने के बाद लगाई गई पाठशाला में बताईं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में टास्क फोर्स की बैठक डीएम शंभुु कुमार की अध्यक्षता में चल रही थी। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठे तो डीएम ने मन में अधिकारियों को सरल शिक्षा देने का तरीका समझाने का फैसला किया। बैठक खत्म हुई और अधिकारी उठने वाले ही थे कि डीएम ने ब्लैक बोर्ड, डस्टर व चाक मंगवाया।
कलेक्ट्रेट सभागार में अस्थाई पाठशाला डीएम ने शुरू की। जिले के सभी बीईओ छात्र की तरह शांति से पेन व कॉपी लेकर बैठे हुए थे। डीएम ने सात अंकों की गिनती 7890292 बोर्ड पर लिखी। उसमें से 6986493 घटाने के लिए अधिकारियों से कहा। सरल सवाल को देखकर अधिकारियों ने तुरंत जवाब दिया। इस पर डीएम ने कहा कि आप लोगों ने इसे इसलिए तुरंत हल कर दिया, क्योंकि यह सवाल हल करने में आपकी उत्सुकता थी। बस यही उत्सुकता बच्चों के अंदर लानी है।
विज्ञापन

जब भी किसी छोटी संख्या में से बड़ी संख्या को घटाना हो तो बाई ओर के अंक से कैरी करने के बाद अवशेष अंक को अंक के ऊपर दर्शाने जैसी बेसिक बातें छात्र-छात्राओं को जरूर बताई जाए। जिससे सभी छात्र-छात्राएं अति उत्साह में आकर जोड़-घटाव करते समय गणित के बेसिक सिद्धांत को नजरअंदाज न कर सकें। इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौहान, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी उमा शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें