फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वार्ड का डीएम ने किया निरीक्षण, सतर्क रहने के निर्देश

विज्ञापन
बहराइच के मेडिकल कालेज में सोमवार को कोरोना वार्ड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने सोमवार को सीएम के निर्देश के बाद कोरोना वार्ड का निरीक्षण किया। डीएम ने वार्ड का निरीक्षण करते हुए सीएमओ व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से जांच आदि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शंभु कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान के साथ जनपद बहराइच में कोरोना वायरस की रोकथाम के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय में स्थापित किये गये 10 बेड के कोरोना आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा डीएम ने लिया। डीएम ने जिला चिकित्सालय में स्थापित किये गये 10 बेड के कोरोना आइसोलेशन वार्ड के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा की गयी तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ सभी प्रकार प्रोटेक्टिव एक्यूपमेन्ट, ईपीई किट, मास्क तथा सेपरेट बाथरूम आदि का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि शासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार सभी प्रकार की तैयारी पूरी रखी जाय तथा पूरी सतर्कता बरती जाय।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय में आईसोलेशन वार्ड के अतिरिक्त चांदपुरा पुराना अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में 25 बेडेड क्वेरेन्टाइन फेसिलेटेड एरिया डेवलप किया गया है। यहां पर संक्रमित रोगियों के सम्पर्क में आये लोगों को रखने की व्यवस्था की गयी है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि नेपाल बार्डर के रूपईडीहा व बलईगांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम एसएसबी के सहयोग से बाहर से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। अब तक कोई भी व्यक्ति कोरोना से पाजिटिव नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद नोडल अधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रत्येक आशा को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षित कर डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव की जानकारी प्रदान की जा रही है। डीएम ने सीएमएस एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों को निर्देश दिया कि विपरीत परिस्थिति से बचाव के लिए पूरी तैयारी रखें। चिकित्सालय में आने वाले सामान्य रोगियों को सही जानकारी प्रदान की जाये। जिससे लोगों में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे। अब तक जनपद में कोई भी मरीज पाजीटिव न पाये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।
इसके बाद जिलाधिकारी ने चांदपुरा पुराना अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में 25 बेडेड क्वेरेन्टाइन फेसिलेटेड एरिया का भ्रमण कर यहां पर की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के एहतियाती कदम उठाये गये हैं। साथ ही शासन स्तर से जारी की गयी एडवाइजरी के अनुसार चिकित्सालय में माकूल बंदोबस्त भी किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा स्थित अंतरराष्ट्रीय चेक-पोस्ट रूपईडीहा के माध्यम से आने-जाने वाले लोगों की जांच के लिए राउण्ड-द्-क्लाक मेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गयी है। जो आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही है। इस अवसर पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अक्सर लोगों को जुकाम, खांसी व बुखार हो रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण होने वाले जुकाम, खांसी व बुखार से लोग घबरायें नहीं बल्कि चिकित्सक के माध्यम से आवश्यक इलाज करायें।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर भयभीत न हों बल्कि पूरी तरह से सतर्क रहें, व्यक्तिगत साफ-सफाई विशेषकर हाथों की सफाई पर ध्यान दें। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल सरकारी चिकित्सालय में लायें। जिससे उसको चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके। जिलाधिकारी ने लोगों से यह भी अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देकर बचाव के तरीकों जैसे हैंड वाशिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थलों से बचें, अभिवादन स्वरूप हाथ न मिलायें, सर्दी, खांसी एवं छींक आने पर साफ कपड़े सेे मुंह ढकें तथा साफ-सफाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें