फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीजे वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

Mon, 14 Oct 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक घायल, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
विज्ञापन

मोहनीपुर के निकट शनिवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित मोहनीपुर पेट्रोल पंप के निकट तेलियन पुरवा में शनिवार देर रात के निकट डीजे लेकर जा रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर सहित दो की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा जगदीश के मजरा गोबार निवासी राहुल कुमार (28) शनिवार को बाइक से कटरा गए थे। उनके साथ जीजा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम खरगूपुर के मजरा पासी पुरवा निवासी रवि प्रकाश (30) व थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा महंत के मजरा परसौरा निवासी अभिषेक उर्फ नीरज (16) भी थे। तीनों देर रात कटरा से लौट रहे थे।
विज्ञापन

राहुल जैसे ही बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित मोहनीपुर पेट्रोल पंप के निकट तेलियन पुरवा पहुंचे, तभी डीजे लेकर जा रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। अभिषेक व रवि प्रकाश की मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल राहुल को सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण वहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन

इकौना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना राजकुमार सरोज का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें