फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लापता किशोरी का तालाब में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर में खरोच होने की बात कह रहे ग्रामीण, चर्चाओं का बाजार गर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार से लापता एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण किशोरी के शरीर पर खरोंच के निशान होने की बात कहते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को परिजनों के लिए खाना बनाया और उसके बाद नहाने की बात कहकर निकली थी। घर से 50 मीटर दूर सरकारी हैंडपंप पर नहाने गई किशोरी काफी देर तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में घर से 400 मीटर दूर स्थित तालाब में उतराता मिला। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंचे रामगांव थाना प्रभारी आलोक सिंह ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीण व परिजनों ने मृतका के शरीर पर नाखून से खरोंच के निशान होेन की बात कहते हुए दुष्कर्म व हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर पहलू की हो रही जांच
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना मिला है। लेकिन हर पहलू पर जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी से मृतका के चाचा ने दबी जुबान से बताया है कि किशोरी को उसके पिता ने खाना बनाने को लेकर डांटा था। जिसके बाद वह घर से गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें