फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानबाग में फैला खसरा, 11 बच्चे बीमार

Sun, 20 Sep 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम के कारण दीवानबाग गांव में खसरे का संक्रमण फैल गया है। वहां एक परिवार के तीन बच्चों समेत 11 बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महसी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक को दी है।
विज्ञापन


महसी तहसील अंतर्गत मुरौव्वा गांव के मजरा दीवानबाग निवासी जग्गू की बेटी पूनम देवी (14) को चार दिन पूर्व सर्दी-जुकाम के साथ बुखार आया। इसके बाद शरीर पर छोटे-छोटे दाने व लाल चकत्ते निकल आए। जग्गू ने बेटी का इलाज शुरू किया।

उसकी हालत में अभी सुधार नहीं हुआ था कि उसका बेटा विनय कुमार (16) व दूसरी बेटी मुन्नी (12) भी खसरे की चपेट में आ गई। वहीं, गांव निवासी रीशू, अनीता, राहुल समेत अन्य आठ बच्चे भी खसरे से पीड़ित हैं। पूनम, विनय व मुन्नी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना महसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विकास कुमार को दी है। डॉ. विकास ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं था। क्षेत्र की एएनएम साधना देवी को गांव भेजा रहा है। उपचार और दवाएं मुहैया कराई जाएंगी। जरूरत पड़ी तो संक्रामक रोग विभाग की टीम भी गांव जाकर रोगियों का इलाज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें