फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने शुरू किया अनशन

विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को अनशन पर बैठीं जिला पंचायत सदस्य व समर्थक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के सतपेड़िया गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य के पति को बंधक बनाने व फर्जी स्टांप पर हस्ताक्षर कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार से जिला पंचायत सदस्य बड़की देवी ने कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने डीएम को पत्र देकर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के सतपेड़िया गांव निवासी बड़की देवी वार्ड नंबर 41 से जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि उसके पति भगौती प्रसाद 28 सितंबर को बहराइच के माल कचहरी में आए हुए थे। यहां रानीपुर के सुखनदिया निवासी अलक्षेंद्र सिंह व धर्मनपुर निवासी अमित सिंह समेत अन्य लोगों ने उनको एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया।
पिटाई के बाद एक लाख 85 हजार रुपये के बकायेदारी के फर्जी स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। इस मामले की तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ। जिस पर उसने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार से कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बड़की देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें