फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब आयुर्वेदिक इलाज भी

Sat, 25 Jul 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज कराने वाले रोगियों को अब भटकना नहीं होगा। अब जिला अस्पताल परिसर में ही इलाज की सुविधा मुहैया होगी।
विज्ञापन


इसके लिए 30 लाख की लागत से बने आयुष विंग का संचालन शुरू हो गया है। शनिवार को उर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने आयुष विंग का उद्घाटन किया।

एलोपैथिक दवाइयों से किनारा कसने वाले रोगियों की सहूलियत के लिए जिला अस्पताल परिसर में आयुष विंग का निर्माण किया गया है।

इस विंग के निर्माण में 25 लाख रुपये खर्च हुए हैं। जबकि पांच लाख रुपये से उपकरण व दवाओं की खरीद की गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि यासर शाह ने फीता काटकर आयुष विंग का उद्घाटन किया। इस मौके पर यासर शाह ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति को प्रदेश सरकार बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, यूनानी व योग के माध्यम से असाध्य रोगों को दूर किया जाता है।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. माहेश्वरी पांडेय, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. अशरफ हुसैन, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. केके वर्मा, डॉ. बृजेश, डॉ. आरएन दूबे, डॉ. जीसी पांडेय, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. एसके वर्मा आदि लोग थे।
विज्ञापन


दिए जाएंगे योग के टिप्स
आयुष विभाग में एक योग चिकित्सक तैनात किया गया है। जो लोगों को रोगों से बचने के लिए योग के टिप्स सुझाएगा। इसके अलावा एक आयुर्वेद, एक होम्योपैथिक व एक यूूनानी डॉक्टर भी मुस्तैद रहेंगे।

गुल हो गई बत्ती
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अचानक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे मरीजों को कठिनाई हुई। राज्यमंत्री यासर शाह ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद को फटकार लगाई है।
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था में सुधार लाए जाने के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी है।

... जब सीएमएस को लगाई फटकार
उर्जा राज्य मंत्री यासर शाह जब अस्पताल पहुंचे तो उनके सामने प्रसूताओं के साथ संवेदनहीनता व फर्श पर इलाज होने का मुद्दा उठा। इसे यासर शाह ने गंभीरता से लिया।

प्रसूता का हाल पूछने के लिए वे महिला अस्पताल पहुंच गए लेकिन उनके पहुंचने से पूर्व प्रसूता को अस्पताल से गायब कर दिया गया।

जबकि मंत्री यासर शाह प्रसूता के बाबत सीएमएस डॉ. अजय वर्मा व अन्य डॉक्टरों से जानकारी लेते रहे। लेकिन कोई भी सटीक उत्तर नहीं दे पाया।

इस पर यासर शाह ने सीएमएस डॉ. अजय वर्मा को कड़ी फटकार लगाई। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें