फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख के पहरे में रहेगा जिला अस्पताल

Thu, 01 Oct 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल में आए दिन होने वाले बवाल के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमे ने अस्पताल को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की योजना बनाई है। 10 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस पर लगभग ढाई लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए मुख्य चिकित्साधीक्षक ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। निदेशालय से हरी झंडी मिलते ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

जिला अस्पताल में जनवरी से अब तक 13 बार बवाल हो चुका है। अधिकांश मामलों में रोगियों के तीमारदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। चार मामले अराजक तत्वों के अस्पताल के कामकाज में हस्तक्षेप के भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए मुख्य चिकित्साधीक्षक ने अस्पताल को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की योजना बनाई है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि कंट्रोल रूम सीएमएस कक्ष को बनाया जाएगा। इससे व्यवस्था में हस्तक्षेप करने और मरीजों के साथ कोताही बरतने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों की भी पोल खुल सकेगी।

यहां लगेंगे कैमरे
इमरजेंसी वार्ड, अस्पताल परिसर, जनरल वार्ड एक, दो, तीन, आर्थोपैडिक वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, ओपीडी, बरामदा, चिल्ड्रेन वार्ड और प्राईवेट वार्ड के बरामदे में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें