फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिले को मिले 114 लेखपाल, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

Thu, 11 Jul 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच के कलेक्ट्रेट में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित होने
विज्ञापन
बहराइच। जिले में 114 नए लेखपालों को तैनाती मिली है। बुधवार को इनको नियुक्त पत्र प्रदान किया गया, तो सभी के चेहरे खिल उठे।। प्रदेश के सभी लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ स्थित लोकभवन में संपन्न हुआ। जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुंरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी व नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने डीएम मोनिका रानी के साथ 114 नवचयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। डीएम द्वारा इनको तहसीलों का आवंटन कर दिया गया।
तहसील सदर बहराइच को 15, कैसरगंज को 25, महसी को 16, नानपारा को 27, पयागपुर को 20 और मिहींपुरवा तहसील को 11 लेखपाल मिले हैं। वर्तमान में जिले में अब लेखपालों की संख्या स्वीकृत पद 407 के सापेक्ष 312 हो गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, नानपारा एसडीएम अश्वनी पांडेय, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी, नवनियुक्त लेखपाल व उनके परिजन सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें