फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रविवार से गायब युवक का शव तालाब में मिला

Thu, 11 Jul 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मृतक गोविंद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
धरसवां(बहराइच)। बरौवा भदौली गांव निवासी एक युवक रविवार को मवेशियों को चराने घर से निकले थे। तभी से वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की कुछ पता नहीं चला। बुधवार को गांव के पास स्थित तालाब में उनका शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के बरौवा भदौैली गांव निवासी गोविंद (19) का शव तालाब में उतराता मिला। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम वह मवेशियों को चराने गए थे। वापस नहीं लौटे तो उन्हें लगा कि वह बिना बताए किसी रिश्तेदारी में चले गए होंगे। फिर भी उन्होंने काफी खोजबीन की थी। बुधवार को ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा तो पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।
ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेक दिया गया होगा। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी कोतवाल आलोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पानी में डूबकर मौत हुई है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें