फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक को मिला लाइसेंस

Sat, 01 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को रिजर्व बैंक ने बैंकिंग कार्य के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। लाइसेंस मिलने पर सभापति ने क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई है। जिला सहकारी बैंक के सभापति जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर को लाइसेंस जारी किया है। 9 मई 2012 से बैंक को लाइसेंस नहीं मिला था।
विज्ञापन


इससे समस्याएं आ रही थीं। सभापति ने बताया कि मुख्यमंत्री और सपा मुखिया के प्रयास से लाइसेंस मिल पाया। अब बहराइच और श्रावस्ती के किसानों को कृषि निवेश, फसली ऋण मिलने में आसानी होगी। वहीं सहकारी समितियों के सदस्यों, बैंक जमाकर्ताओं आदि को भी सहूलियत मिलेगी।

बैंक के सचिव दिवाकर सिंह ने बताया कि जिला सहकारी बैंक को बैंकिंग लाइसेंस निर्गत हो गया है। उधर बैंक के सीबीएस किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसा होने पर लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें