फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस दफ्तर घेरा, प्रदर्शन

Thu, 28 Jan 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय घेर लिया। नारेबाजी और प्रदर्शन कर सभी ने लंबित समस्याओं के निराकरण की आवाज उठाई। कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने के बाद डीआईओएस को छह सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र की अगुवाई में जिले के विद्यालयों के शिक्षक गुरुवार सुबह डीआईओएस कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए।

यहां सभी ने लंबित समस्याओं और डीआईओएस कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त मनमानी के चलते शिक्षकों और विद्यालय प्रबंध समिति का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है। कार्यालय के सभी लिपिकों का काम केवल एक लिपिक से लिया जा रहा है।

कन्या विद्याधन वितरण के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परीक्षा केंद्र पर आवंटित विद्यालयों का नाम और छात्र संख्या अब तक न उपलब्ध कराए जाने पर सभी बिफरे।

धरने को रमेश मिश्रा, मुक्तिनाथ तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव, कमलेश पांडेय, श्रीपाल, सफीक सिद्दीकी, अरविंद वर्मा, आत्माराम, मंशाराम आदि ने भी संबोधित किया।

माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया समर्थन

धरना प्रदर्शन के दौरान उत्त प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, जिला मंत्री डॉ. सुरेंद्र सिंह, रमेश भारती आदि ने मौके पर पहुंचकर शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें