फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

Mon, 21 Dec 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को राज्य कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। राज्य कर्मचारी पुरानी पेंशन नीति बहाल करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी आज से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू करेंगे जबकि 23 दिसंबर को ही जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बाइक जुलूस नलकूप कार्यालय परिसर से मुख्य मार्गों अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, घंटाघर, पीपल तिराहा व केडीसी मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।

कर्मचारियों ने मांगों को पूरी किए जाने को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में आयोजित सभा में जनपद अध्यक्ष इं. चंद्रप्रताप ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से नई पेंशन नीति को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन नीति की बहाली की मांग कर रहे हैं। जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बंद की गई नियुक्ति को बहाल करते हुए ठेकेदारी पर कर्मचारी रखने की कार्रवाई भी बंद करने पर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

कर्मचारियों ने मांगों को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में 22 व 23 दिसंबर को कलमबंद हड़ताल व कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। 23 दिसंबर को ही कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।

इस दौरान संरक्षक आरसी चौधरी, मंत्री फारुक अहमद, नेमराज तिवारी, राजकुमार सिंह, मंशाराम चौधरी, प्रमोद कुमार आचार्य, राजेश तिवारी, बीडी मिश्रा, लोकनाथ तिवारी, योगेंद्र यादव, भैरव प्रसाद, नीरज वर्मा, रामनरेश मौर्या, कृपाराम मिश्रा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, गंगाराम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें