फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम का पुतला

Tue, 04 Aug 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में मंगलवार को कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सांसदों पर निलंबन पर आक्रोश जताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पीपल तिराहे पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर भ्रष्टाचारियों से नाता तोड़ो, मोदी अपना मौन तोड़ो के नारे लगाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष शेख जकारिया शेखू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 25 सांसदों को पांच दिन के लिए निलंबित किया है।

इस कार्यवाही से लोकतंत्र की हत्या हुई है। जनांदोलन प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अब सदन के अंदर चुने हुए सांसद अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं, उठाने पर अमर्यादित ढंग से बाहर कर दिए जाते हैं, लोकतंत्र के लिए इससे बड़ा काला दिन और कौन सा होगा। कांग्रेसी भारतीय लोकतंत्र को फांसीवाद से बचाएंगे।
विज्ञापन


दांडी यात्री इंद्र कुमार यादव, जिला महासचिव जगदीश सिंह, शहर उपाध्यक्ष डॉ विवेक वर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। अंत में केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कांग्रेसी हाथों पर काली पट्टियां बांधकर पीपल तिराहा पहुंचे।

यहां पीएम मोदी का पुतला फूंककर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान शहर महिला अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव, चौधरी अब्दुल मुईद खां, महताब आलम, खालिद सलमानी, मूलचंद राव, सईद अहमद, हनीफ बेग, वैद्य दिनेश प्रसाद त्रिपाठी, मुस्तकीम सलमानी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें