फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने नहीं लिया बच्चों का वजन

Mon, 07 Sep 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। विकासखंड मिहींपुरवा की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाओं ने सोमवार को वजन दिवस का बहिष्कार करते हुए ब्लॉक कार्यालय मिहींपुरवा के परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्त्रियों ने कहा कि जब तक राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं प्रदान नहीं की जाएंगी तब तक आंदोलन नहीं थमेगा। धरना-प्रदर्शन के चलते क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता मौर्या की अगुवाई में सोमवार सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं मिहींपुरवा ब्लॉक कार्यालय के सामने इकट्ठा हुईं। यहां सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कार्यकर्त्री और सहायिकाएं राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं प्रदान करने, मानदेय में वृद्धि करने, लंबित समस्याओं का निस्तारण करने तथा प्रमोशन प्रदान करने की मांग कर रही थीं।

शाम तक कार्यकर्त्रियों ने ब्लॉक परिसर में ही धरना दिया। इसके बाद बीडीओ को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरने को संघ की महामंत्री रियाज फातिमा, उपाध्यक्ष रीता देवी, कोषाध्यक्ष मंजू सिंह, शारदा सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें