फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’प्रशासन ने नहीं सुनी तो होगा उग्र आंदोलन’

Thu, 06 Aug 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने व विकास कार्यों में हुई धांधली की जांच न होने के विरोध में कार्यकर्ता की पत्नी बृजरानी आंदोलन कर रही हैं। इसका आप कार्यकर्ता भी समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठी बृरानी की तबियत नासाज हो गई है। इस पर आप कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

आरटीआई कार्यकर्ता गुरुप्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। वहीं, विकास कार्यों में हीलाहवाली बरतने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसी मामले को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता की पत्नी बृजरानी ने तीन दिन पूर्व अनशन शुरू किया था।

अधिकारियों की चुप्पी के चलते उसने अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया था। गुरुवार दोपहर बृजरानी की तबियत बिगड़ गई।

मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन कोई भी अधिकारी अब तक बृजरानी की आवाज सुनने नहीं आया है। उधर, आप कार्यकर्ता भी आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। इस मामले में अनशन स्थल पर गुरुवार शाम को आप कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आप कार्यकर्ता अजय शुक्ला, संजय कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के चलते अधिकारी चुप हैं, जिसके चलते अब अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव शुरू किया जाएगा।

इस मामले में डीएम को भी पत्र भेजा गया है। गुरुवार को अनशन स्थल पर विजय कुमार, संजय कुमार, सुमन, बाबादीन, सुघरा देवी, रामू, पवन सिंह, जग प्रसाद, दिनेश शुक्ला समेत काफी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें