फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेरठ में दिव्यांग मजदूर की मौत, ठेकेदार पर हत्या का आरोप

Mon, 14 Apr 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मजदूरी करने मेरठ गए कैसरगंज क्षेत्र के बदरौली निवासी बृजमोहन (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ठेकेदार ने मौत की सूचना परिजनों को नहीं दी और सीधे शव लेकर घर पहुंचा तो परिजनोंं में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बदरौली निवासी जयप्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता बृजमोहन पैर से दिव्यांग हैं। तीन माह पहले फखरपुर क्षेत्र के बमियारीपट्टी निवासी ठेकेदार नौशाद उन्हें मेरठ में काम दिलाने की बात कहकर ले गया था। शुरुआती दिनों में नौशाद ने पिता से फोन पर बात करवाई और उसके बाद बात करवाना बंद कर दिया। शनिवार शाम बिना किसी सूचना के ठेकेदार नौशाद पिता का शव लेकर घर पहुंचा। जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि पिता के शव पर चोट के निशान थे। मौत का कारण पूछने पर नौशाद ने कुछ नहीं बताया। शरीर पर मिले चोट के निशान से लग रहा है कि नौशाद ने पिता की हत्या कर दी। जयप्रकाश की सूचना पर पहुंची कैसरगंज कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

मई में है बेटी की शादी, मातम में बदलीं खुशियां
बृजमोहन के बेटी अनीता की शादी तय थी। छह मई को अनीता का तिलक समारोह और 15 मई को शादी होनी है। इसको लेकर बृजमोहन के घर पर तैयारियां चल रही थीं। दिव्यांग बृजमोहन भी बेटी की शादी को लेकर पैसे कमाने गया था। अचानक हुई बृजमोहन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें