फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डिप्लोमा इंजीनियर्स ने उठाई पेंशन पुनरीक्षण की मांग

विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदा​धिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर मंगलवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) द्वारा तीन नवंबर को 8वें वेतन आयोग के गठन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, लेकिन उसमें पेंशन के पुनरीक्षण और अन्य लाभों को शामिल नहीं किया गया है। इससे प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी नाराजगी और असंतोष है। डिप्लोमा इंजीनियर्स का कहना है कि पेंशन पुनरीक्षण उनकी लंबे समय से चली आ रही जायज मांग है, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरने के बाद शांतिपूर्वक ध्यानाकर्षण कार्यक्रम किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। धरने में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र, रवि कुमार यादव, हंसराज, राम संभहार, विमलेश कुमार, विनम कुशवाहा, पंकज वर्मा, आजाद आलम, सूर्यप्रकाश यादव, प्रमोद कुमार, मो. जावेद, बलजीत और शिवम सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें