फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गर्मी से बच्चों में बढ़ रहा डायरिया, अस्पताल में भीड़

विज्ञापन
 बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल ​रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे।  - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल ​रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे।
विज्ञापन
बहराइच। गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। हालात ये हैं कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक बच्चों का इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को बाल रोग विभाग में 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती रहे। इनमें डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही। इसके अलावा पीआईसीयू वार्ड में भी बुखार से ग्रसित 22 से ज्यादा बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में तेजी से बदलाव और गर्मी बढ़ने के कारण बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि डायरिया से पीड़ित बच्चों का लगातार इलाज किया जा रहा है। जिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब होती है, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को साफ पानी पिलाएं और बाहर का खाना देने से बचें, ताकि बीमारियों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें