बहराइच। देवीपाटन मंडल में कानून- व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए व किसी भी घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति आने पर उसे काबू करने के लिए यूपी सरकार ने डायल टीमों को कई कारों व बाइकें उपलब्ध कराई हैं। जो अत्याधुनिक खूबियों से लैस हैं। इसके चलते पूरे मंडल के दंगाइयों और अराजक तत्वों पर सतर्क व पैनी नजर रखते हुए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उनकी गतिविधियां कैद की जा रही हैं। वहीं उक्त वाहनों पर सवार सुरक्षाकर्मियों को भी बाडी वार्म कैमरे से लैस किया गया है।
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच सभी जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले की डायल 112 टीमों को कुछ दिनों पहले अत्याधुनिक कैमरों से लैस देवीपाटन मंडल में कुल 52 कार और 24 बाइकें आई हैं। उक्त कारों में से बहराइच जिले की डायल 112 टीम को आठ कारें व तीन बाइकें मिली हैं। एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जिले में अत्याधुनिक कैमरों से लैस कारें शासन ने भेजी हैं। कार के ऊपर उच्च गुणवत्ता का कैमरा लगा है। जो कार के चारों तरफ सड़क व आसमान में होने वाली हर गतिविधि को कैद करेगा। इसकी रिकार्डिंग कई दिनों तक सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
इन खूबियों से लैस है वाहन
डैशबोर्ड कैमरे, बाडी वार्म कैमरे, जीपीएस, एमडीटी की जगह एपल आइपैड उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह दोपहिया वाहनों में भी एपल कंपनी की डिवाइस दी गई है। वहीं पहले दो डिकी की वजह से दिक्कतें आती थीं। जिसे घटाकर एक कर दिया गया है। बाइकों में पानी की बोतल रखने की भी जगह दी गई है। शिकायतकर्ता की लाइव लोकेशन व एसएमएस के लिंक के माध्यम से क्लिक पर टीम से कितनी दूर पीडि़त मौजदू है जान सकेंगे।
डायल 112 टीम की मौजूदा स्थिति
मौजूदा समय में टीम पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए 37 कार व 16 बाइकें कुल 53 वाहन मौजूद है। जिनमें से छह कारें निस्तारण की स्थिति में पहुंच रही है। जिनके जल्द बदले जाने की संभावना जताई जा रही है। नए वाहन आने से सूचना पर क्विक रिस्पांस समय में भी सुधार आएगा। (संवाद)
क्विक रिस्पांस समय में आएगा सुधार
शासन द्वारा देवीपाटन मंडल में डायल 112 टीमों को मिले अत्याधुनिक कैमरों व खूबियों से लैस वाहनों से अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। इन वाहनों के मिलने से क्विक रिस्पांस समय में भी सुधार आएगा। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीआइजी देवीपाटन मंडल
देवीपाटन मंडल के जिलों को मिले वाहन
जिला
कार
बाइक
बहराइच 08
03
बलरामपुर
13
04
गोंडा
20
15
श्रावस्ती
11
02
बहराइच में आसाम चौराहे पर खड़ी डायल 112 टीम को मिली कार। - फोटो : संवाद