फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हॉकी के अभ्यास मैच में डीएचए व स्टेडियम का मुकाबला बराबर

Fri, 19 Sep 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन (डीएचए) व स्टेडियम की टीमें दो-दो गोल करके बराबरी पर रहीं। मैच का उद्घाटन क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


मैच में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के अनुज ने गोल करके खाता खोला। इसके बाद भी स्टेडियम के खिलाड़ी आक्रामक रहे, हालांकि डीएचए की रक्षा पंक्ति ने सभी हमले नाकाम कर दिए। इस दौरान डीएचए ने पलटवार करते हुए लगातार दो गोल कर दिए।

स्टेडियम की टीम ने वापसी करते हुए गोल दागकर मैच बराबर कर लिया। मैच में रेफरी की भूमिका मोहम्मद आरिफ व ओमकार ने निभाई। इस दौरान खिलाड़ी हरीश, अनुज, कृष्णा, विपिन, राघव, विशाल, मोहम्मद तौसीफ, समर, फरमान, अजीत, प्रीतम, उदित व विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें