बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में बीते दिनों हुई बंदरों की मौत के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। यहां तैनात रहे डीएफओ को हटा दिया गया है।
अभी तक कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ रहे आकाशदीप बधावन को अब बाराबंकी जिले के डीएफओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मऊ जिले में तैनात रहे वर्ष 2016 बैच के आईएफएस अधिकारी डोबरिया चिंतन प्रभु भाई को कर्नियाघाट का नया डीएफओ बनाया गया है।
कतर्नियाघाट में बंदरों व एक बाघ जान चली गई थी। इसके बाद इस मामले में कई वन कर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। अब शासन ने डीएफओ को भी हटा दिया है।