फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 12 लाख बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा

विज्ञापन
बहराइच के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते सीएमओ। 
विज्ञापन
बहराइच। बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस बार अभियान की थीम ‘स्वस्थ बचपन-उज्ज्वल भविष्य’ रखी गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास पर असर पड़ता है। इससे बचाव के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा लेना जरूरी है। उन्होंने स्कूलों, अभिभावकों और स्वास्थ्य विभाग से मिलकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जिले के 4141 विद्यालयों और 3484 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1 से 19 वर्ष तक के 17,54,132 बच्चों को दवा देने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के पहले ही दिन 1216352 बच्चों को दवा खिलाई जा चुकी है। छूटे बच्चों को मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी। इस दौरान बच्चों को हाथ धोने, साफ पानी पीने और स्वच्छता अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. पीके मिश्रा, मो. राशिद समेत शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें